UP Panchayat Chunav: इन जिलों की 13 ग्राम पंचायतों में नहीं होगा पंचायत चुनाव, जानिए क्यों ?

By Tatkaal Khabar / 28-03-2021 09:22:37 am | 17022 Views | 0 Comments
#

यूपी निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी। ग्राम प्रधान, ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायत सदस्य के चार पदों के लिए एक साथ मतदान होगा। एक जिले में इन चारों पदों के लिए एक बार में ही चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाई जाएगी। चार चरणों में होने वाले इन चुनावों के तहत मतदान 15 अप्रैल, 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना दो मई को होगी।

सीतापुर की तीन, बहराइच की एक और गोण्डा की नौ ग्राम पंचायतों का कार्यकाल पूरा न होने की वजह से इन पंचायतों में चुनाव नहीं होंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने चुनाव कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना की वजह से पंचायत चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवाने में विलम्ब हुआ। आरक्षण व सीटों के आवंटन आदि की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग के पास समय सीमा काफी कम बची। इसलिए ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्यों के चारों पदों के चुनाव एक महीने की सीमित अवधि में करवाए जा रहे हैं। इन चारों पदों की चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद मई में ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष के अप्रत्यक्ष चुनाव करवाए जाएंगे। ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव क्षेत्र और जिला पंचायतों के चुने हुए सदस्य अपने बीच में से ही करते हैं। 

तीन जिलों की इन पंचायतों में नहीं होंगे चुनाव

- बहराइच जिले की कपूरपुर ग्राम पंचायत 

- सीतापुर जिले की भटपुरवा, राही पेड़हिया व कैमहरा रघुबर दयाल ग्राम  पंचायत 

- गोण्डा जिले की सारावां, खानपुर, रामपुर खरहटा, परसिया, साहिबापुर, बल्लीपुर, मोहनपुर, जलालपुर, बहादुरा ग्राम पंचायत