रूपाली गांगुली हुई कोरोना संक्रमित, लिखा- पति और मेकर्स के सावधानी रखने के बाद भी हुआ कोविड-19

By Tatkaal Khabar / 02-04-2021 10:44:31 am | 17966 Views | 0 Comments
#

देशभर में कोरोना वायरस महामारी दोबारा से फैल रही है. इससे सबसे महाराष्ट्र हो रहा है. यहां की राजधानी यानी मायानगरी मुंबई में शीर्ष 10 शहर की लिस्ट में पहले नंबर पर है, जहां कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सबसे ज्यादा आ रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में यहां टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं.
अब टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रूपाली गांगुली कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं. रूपाली टीवी के सबसे हिट और टीआरपी लिस्ट में नंबर एक शो 'अनुपमा' में लीड रोल निभाती हैं. उनके अलावा शो कई कास्ट भी और क्रू भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से रूपाली ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है.