15 मई को वट सावित्री व्रत,जानिए क्या है शुभ समय

By Tatkaal Khabar / 11-05-2018 03:10:49 am | 23795 Views | 0 Comments
#

वट सावित्री व्रत जेष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है। इस दिन बरगद और पीपल वृक्ष की पूजा की जाती है। रोहिणी नक्षत्र होने से पर्व का महत्व बढ़ जाता है। वट सावित्री व्रत महिलाएं अमावस्या के दिन रखती हैं।इस बार वट सावित्री व्रत 15 मई 2018, अमावस्या, मंगलवार को किया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस व्रत के पीछे सावित्री और सत्यवान की कथा है। वट सावित्री व्रत को सावित्री ने अपने पति को पुनः जीवित करने के लिए किया था। स्मृति में महिलाएं इस व्रत को मनाती हैं। वट वृक्ष को देव वृक्ष माना जाता है इसलिए वट वृक्ष का पूजा करने से दीर्घायु, अखंड सौभाग्य और अक्षय उन्नति की प्राप्ति होती है।