भारत में कोरोना के कहर पर प्रियंका चोपड़ा ने जताई चिंता, अमेरिकी राष्ट्रपति से की 'वैक्सीन शेयर करने' की अपील

By Tatkaal Khabar / 27-04-2021 01:26:10 am | 15565 Views | 0 Comments
#

भारत कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है। पिछले कई दिनों से लगातार देश में तीन लाख से अधिक संक्रमित मिल रहे हैं। देश में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने चिंता जताई है। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से पूछा है कि आप भारत को कोरोना वैक्सीन साझा करेंगे। 


इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट में अमेरिका के प्रेसीडेंट जो बाइडेन, व्हाइट हाउस प्रमुख, बाइडेन के सेक्रेटरी और व्हाइट हाउस नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर को टैग करते हुए यह ट्वीट किया है।

प्रियंका चोपड़ा के इस ट्वीट की जमकर सराहना हो रही है। यूजर्स अपने देश के लोगों के लिए मदद मांगने की दिशा में पहला कदम शुरू करने के लिए प्रियंका चोपड़ा की तारीफ कर रहे हैं। 

इस दौरान यूजर ने प्रियंका चोपड़ा को यह भी बताया कि 'अमेरिका ने पहले ही 26 अप्रैल को टीके के कच्चे माल पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा दिया है।'