किस राज्य में कब पीक पर पहुंचेगा कोरोना वायरस, आईआईटी के वैज्ञानिकों ने किया विश्लेषण

By Tatkaal Khabar / 04-05-2021 09:51:09 am | 17530 Views | 0 Comments
#

देश के साथ साथ यूपी में कोरोना संक्रमण में तोजी से इजाफा हुआ है. हालांकि, संक्रमितों की संख्या में कमी आयी है, लेकिन आंकड़े अब भी डरा रहे हैं. इस बीच आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों का कहना है कि, 20 मई के बाद कोरोना संक्रमण से राहत मिलनी शुरू हो जाएगी. बता दें, आईआईटी कानपुर के साइबर सिक्योरिटी ऑफ साइबर फिजिकल सिस्टम्स इनोवेशन हब के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने गणितीय विश्लेषण के आधार पर एक सूत्र निकाला है. जिसमें उन्होंने कहा है कि यूपी के कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज में कोरोना की रफ्तार में आने वाले दिनों में और कमी आएगी.


आईआईटी के वैज्ञानिकों का कहना है कि, कोरोना की दूसरी लहर का पीक आ चुका है. अब धीरे-धीरे संक्रमण की रफ्तार में कमी आएगी. बता दें, आईआईटी के वैज्ञानिक ने चार्ट और ग्राफ के माध्यम से कोरोना का विश्लेषण किया है और उसी आधार पर कहा कि आने वाले 20 मई से कोरोना की रफ्तार में गिरावट आएगी. हालांकि इस टीम का मानना है कि, फिलाहल कुछ दिनों के अंगर कोरोना केस में इजाफा होगा.