Rafale Fighter Jet : फ्रांस से तीन और राफेल लड़ाकू विमानों ने आज भरी भारत के लिए उड़ान, इंडियन एयर फोर्स के पास अब होंगे 17 Rafale

By Tatkaal Khabar / 05-05-2021 01:26:20 am | 14123 Views | 0 Comments
#

फ्रांस से तीन और राफेल लड़ाकू विमानों ने आज बुधवार को भारत के लिए उड़ान भरी है। आज रात तक ये भारत में लैंड कर जाएंगे। भारत में तीन और राफेल (Rafale) फाइटर प्‍लेन आने से भारतीय वायुसेना (Indian Airforce) के पास अब 17 राफेल फाइटर्स विमान हो गए हैं। आज बुधवार को फ्रांस में भारतीय दूतावास ने इसको लेकर जानकारी दी है। साथ ही दूतावास ने पायलटों और विमानों की सेफ लैंडिंग के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।  

न्यूज एजेंसी के अनुसार, फ्रांस से विमानों के साथ पायलटों की तस्वीरें भी जारी की हैं। इससे पहले तीन राफेल 31 मार्च 2021 को भारतीय वायु सेना में शामिल हुए थे। 

पिछले 10 सितंबर से अब तक यानि 7 माह के अंदर ही 17 राफेल फाइटर्स जेट भारत के पास हो गए हैं। इन विमानों के आने से इंडियन एयर फोर्स की हमला करने की क्षमता में और इज़ाफा हो गया है।