Uttar Pradesh: ऑस्ट्रेलिया में बजा योगी मॉडल का डंका, डेल्टा वेरिएंट को रोकने के लिए सांसद क्रैग केली ने की तारीफ

By Tatkaal Khabar / 02-07-2021 02:24:38 am | 23160 Views | 0 Comments
#

लखनऊ: कोरोना वायरस से जंग जीतने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर संभव प्रयास कर रहे हैं. यही वजह है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर न्यूनतम स्थिति में आ गई है. कोरोना को मात देने मे योगी सरकार के मॉडल की चारों ओर चर्चा है. इसी बीच गुरुवार को ऑस्‍ट्रेलिया के सांसद (Australia MP) क्रेग केली (Craig Kelly) ने सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्‍यनाथ के कोरोना प्रबंधन की तारिफ की. 

क्रेग केली ने आइवरमेक्टिन के प्रयोग के साथ प्रदेश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट डेल्‍टा को नियंत्रित करने के लिए प्रदेश सरकार की नीतियों को सराहा है. सांसद ने कहा कि 24 करोड़ की आबादी वाले उत्‍तर प्रदेश ने आइवरमेक्टिन टैबलेट का प्रयोग कर दूसरी लहर पर अंकुश लगाया है. 


ट्वीट कर लिखा-
केली ने ट्वीट करते हुए कहा कि भारतीय राज्‍य उत्‍तर प्रदेश की जनसंख्‍या 230 मिलियन है. इसके बावजूद कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट डेल्‍टा पर लगाम लगाई है. यूपी में आज कोरोना के दैनिक केस 182 है, जबकि यूके की जनसंख्‍या 67 मिलियन है और दैनिक केस 20 हजार 479 हैं.