बंगाल में विधान परिषद बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी, समर्थन में 196 और विरोध में 69 वोट पड़े

By Tatkaal Khabar / 06-07-2021 01:56:48 am | 13868 Views | 0 Comments
#

पश्चिमी बंगाल में विधान परिषद के गठन को मंजूरी मिल गई है। खबरों के अनुसार आज बंगाल विधानसभा ने संविधान की धारा 169 के तहत राज्य में विधान परिषद के निर्माण को लेकर प्रस्ताव पारित कर दिया है। अब इसे अमल में लाने के लिए संसद की दोनों सदनों से पारित कराना होगा।

बता दे की कि बंगाल विधानसभा ने विधान परिषद के निर्माण को लेकर सदन में पेश प्रस्ताव के पक्ष में 196 सदस्यों ने वोट किया तो विरोध में 69 वोट पड़े. वोटिंग के दौरान सदन में 265 सदस्य उपस्थित हुए थे।