राहुल-दिशा की हल्दी सेरेमनी के फोटोज व वीडियोज आए सामने

By Tatkaal Khabar / 15-07-2021 03:10:32 am | 23216 Views | 0 Comments
#

बिग बॉस 14’ फेम राहुल वैद्य और उनकी गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस दिशा परमार  की शादी को सिर्फ एक दिन बचा है। कपल की शादी से पहले लगातार उनके प्री-वेडिंग सेरेमनी की फोटोज व वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। दोनों की 14 जुलाई 2021 को हुई मेहंदी की रस्म के बाद अब राहुल वैद्य और दिशा की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें व वीडियोज सामने आए हैं।rahul vaidya and disha parmarपहले ये जान लीजिए कि, राहुल और दिशा 16 जुलाई 2021 को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल की प्री-वेडिंग रस्में भी इसी होटल में हो रही हैं। दोनों एक म्यूजिक एल्बम की वजह से एक-दूसरे से मिले थे, लेकिन राहुल को दिशा के लिए प्यार का एहसास ‘बिग बॉस 14’ के घर में उनसे दूर रहकर हुआ था। ‘बिग बॉस’ के घर से बाहर आने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था और जल्द ही अब ये दोनों बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड से हसबैंड-वाइफ बनने जा रहे हैं।

अब आपको दिखाते हैं राहुल वैद्य और दिशा की हल्दी सेरेमनी की फोटोज व वीडियोज। दरअसल, 15 जुलाई 2021 को दिशा की हल्दी सेरेमनी की कुछ फोटोज व वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें एक्ट्रेस येलो ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनके हाथ में गुलाब की पंखुड़ियां और हल्दी भी लगी देखी जा सकती है। इनमें से एक बूमरैंग वीडियो में दिशा अपनी गर्ल गैंग के साथ पोज देती भी नजर आ रही हैं