कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह से पदभार वापस लिया राहुल गाँधी ने
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांध्ाी ने पार्टी की कार्यकारी सदस्यों में बदलाव किया है। राहुल गांधी ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह से आंध्रप्रदेश का प्रभार वापस लेकर केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी को यह जिम्मेदारी दी है। वहीँ राजस्थान के वरिष्ठ नेता सीपी जोशी को पश्चिम बंगाल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के प्रभारी पद से हटाकर उनकी जगह गौरव गोगोई को यह जिम्मेदारी सौंप दी है। कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी दिग्विजय सिंह और सीपी जोशी की कड़ी मेहनत और योगदान की सराहना करती है।
कार्यकारिणी में बदलाव के बाद अब दिग्विजय सिंह के पास मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गठित समन्वय समिति के अध्यक्ष और तेलंगाना के पार्टी महासचिव की जिम्मेदारी है। वहीँ सीपी जोशी के पास असम की जिम्मेदारी के साथ पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों का अतिरिक्त प्रभार है।