यूपी में मौसम विभाग का जारी अलर्ट, बारिश की संभावना

By Tatkaal Khabar / 17-08-2021 01:35:26 am | 15425 Views | 0 Comments
#

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे पारा से जल्द प्रदेशवसियों को राहत मिलने की संभावना है. मौसम विभाग ने उमस भरी गर्मी में बारिश की संभावना जताई है. विभाग ने प्रदेश में बारिश और बादल छाए रहने को लेकर अलर्ट जारी किया है. प्रदेश में मंगलवार और बुधवार को बारिश की संभावना है. वहीं, कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. प्रदेश के कुछ इलाकों में उमस बनी रहती है.

लखनऊ में कई इलाकों में पड़ सकती है हल्की फुहार


लखनऊ में कई इलाकों में हल्की फुहार पड़ सकती है. अमौसी स्थित मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री रहेगा. विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज तेज धूप और वातावरण में नमी ज्यादा होने के कारण उमस और गर्मी दोनों अधिक रहेगी.
फिर सक्रिय हो रही हैं मानसूनी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, मानसूनी हवाएं एक बार फिर सक्रिय हो रही हैं. साथ ही दो से तीन दिन बादल छाए रहेंगे. वहीं, प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ उमस भी बनी रहेगी. मौसम विभाग ने अगस्त और सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है.