राज्यपाल आनंदीबेन एवं CM योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शास्त्री भवन में उनकी प्रतिमा के समक्ष उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी

By Tatkaal Khabar / 02-10-2021 02:41:48 am | 12543 Views | 0 Comments
#

लखनऊ: 02 अक्टूबर, 2021

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल  तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज यहां शास्त्री भवन में उनकी प्रतिमा के समक्ष उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर विधायी एवं न्याय मंत्री  बृजेश पाठक, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री  सिद्धार्थनाथ सिंह, विधान परिषद सदस्य स्वतंत्र देव सिंह, मुख्य सचिव  आर0के0 तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव एम0एस0एम0ई एवं सूचना  नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना  संजय प्रसाद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।