मुख्यमंत्री ने अयोध्या संत समिति के अध्यक्ष महन्त कन्हैया दास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

By Tatkaal Khabar / 04-12-2021 04:15:44 am | 24310 Views | 0 Comments
#

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अयोध्या संत समिति के अध्यक्ष महन्त कन्हैया दास जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

आज यहां जारी अपने शोक सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि महन्त कन्हैया दास जी के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। महन्त जी ने विभिन्न आध्यात्मिक एवं धार्मिक दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। उनके निधन से पूरा धर्म परिवार शोकाकुल है।

मुख्यमंत्री जी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए महन्त कन्हैया दास जी के अनुयायियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।