ओमिक्रोन की दहशत के बीच कोरोना पॉजिटिव पाईं गई करीना और उनकी बेस्ट फ्रेंड अमृता, हाल ही में अटेंड की थी पार्टी

By Tatkaal Khabar / 13-12-2021 03:10:33 am | 14123 Views | 0 Comments
#

बी-टाउन में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के कोरोना पॉजिटिव आने की खबर आई है। करीना के अलावा उनकी करीबी दोस्त अमृता अरोड़ा भी इससे संक्रमित है। इस खबर के आते ही बॉलीवुड में हलचल मच गई हैं। मुंबई बीएमसी ने करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के संपर्क में आनेवाले लोगों की RTPCT टेस्ट करने के आदेश दिए। हालांकि कोरोना पॉजिटिव होने की खबरों पर दोनों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

ये पार्टी अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर के घर पर रखी गई थी। जहां सभी ने मिलकर खूब धमाल मचाया था। ऐसे में अब बीएमसी ने उन सभी लोगो को ट्रेक करने की कोशिश कर रही है जो पिछले दिनों इनके साथ पार्टी में शामिल हुए थे या फिर किसी भी तरह से संपर्क में आए थे।