अल्लू अर्जुन की शादी के 11 साल पूरे, पत्नी स्नेहा रेड्डी का जलवा किसी एक्ट्रेस से कम नहीं

By Tatkaal Khabar / 06-03-2022 05:53:35 am | 13405 Views | 0 Comments
#

‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन अपने शादी की 11 वीं सालगिरह मना रहे हैं। उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी और अल्लू अर्जुन इंडस्ट्री की पसंदीदा कपल हैं। अक्सर इन दोनों की तस्वीरें सामने आती रहती हैं। दोनों मजेदार तरीके से शादीशुदा जीवन को एंजॉय करते हैं। स्नेहा कोई फिल्मी स्टार नहीं हैं, फिर भी इनको सोशल मीडिया पर भी काफी यूजर्स फॉलो करते हैं। ये ग्लैमरस लाइफस्टाइल के लिए चर्चा में रहती हैं।

अल्लू अर्जुन के बारे में तो हम जानते हैं। अब जरा उनकी पत्नी स्नेहा के बारे में कुछ रोचक बातों को जान लेते हैं जिसके लिए वो चर्चा में रहती हैं। आज खास मौके पर एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह अपने पूरे परिवार के साथ हैं।
Allu Arjun to wife on anniversary Love grows every day-mkhaskhabarcom

अल्लू अर्जुन ने 6 मार्च 2016 को स्नेहा रेड्डी से शादी की। दोनों ने हैदराबाद शहर में शादी की थी। आज अल्लू और स्नेहा के दो बच्चे हैं जिनके साथ अल्लू मस्ती करते रहते हैं। उनके साथ अक्सर फोटो-वीडियो शेयर करते हैं। फैंस इनके बच्चों को भी पसंद करते हैं।