TRP : 'नागिन 3' ने की धमाकेदार एंट्री

By Tatkaal Khabar / 15-06-2018 03:23:25 am | 15169 Views | 0 Comments
#

इस हफ्ते के TRP लिस्ट में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. पिछले कई टीवी शोज की लिस्ट में नंबर एक की कुर्सी पर जमे रहने वाले एकता कपूर के शो 'कुंडली भाग्य' को जोरदार झटका लगा है. उन्हें उनके ही शो 'नागिन-3' से जबरदस्त मात मिली है. 'नागिन-3' ने अपने पहले हफ्ते में ही ऐसा कमाल किया है जिससे सभी हैरान हैं.
Image result for  3
'नागिन' और‘नागिन 2‘ के हिट होने के बाद ‘नागिन 3‘ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और जैसे ही ये सीरियल शुरू हुआ, इसे उम्मीद से बढ़कर रिस्पॉन्स मिला. ‘नागिन 3‘ के मेकर्स शो के हिट होने पर बेहद उत्साहित हैं. बालाजी टेलीफिल्म्स ने ट्वीट करके बताया है कि नागिन 3 को ओपनिंग डे पर 4.2 रेटिंग मिली है वहीं दूसरे दिन शो ने छलांग मारी और 4.5 की रेटिंग शो को मिली.एकता कपूर ने बालाजी टेलीफिल्म्स के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए नागिन की टीआरपी पर खुशी जताई है.