रसोई गैस की किल्लत के बीच सक्रिय हुए साइबर ठग, कॉल कर मांग रहे बैंक डिटेल और ओटीपी

By Tatkaal Khabar / 16-03-2026 08:49:56 am | 156 Views | 0 Comments
#

आगरा। 16 मार्च 2026 आगरा में एलपीजी गैस सिलिंडर की कमी के बीच साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं और लोगों को ठगी का शिकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ठग मोबाइल पर फोन कर खुद को गैस एजेंसी का प्रतिनिधि बताकर सिलिंडर बुकिंग कंफर्म करने के नाम पर ओटीपी या केवाईसी के बहाने बैंक से जुड़ी जानकारी मांग रहे हैं। हालांकि कई लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए ठगी का शिकार होने से खुद को बचा लिया। शहर में इन दिनों गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ देखी जा रही है। बुकिंग सर्वर ठीक से काम न करने के कारण लोग इंटरनेट के जरिए एजेंसियों और कंपनियों के हेल्पलाइन नंबर खोजकर संपर्क कर रहे हैं। इसी स्थिति का फायदा उठाकर साइबर ठग लोगों को लिंक भेज रहे हैं और उनसे ओटीपी बताने के लिए कह रहे हैं। फतेहाबाद रोड निवासी प्रकाश के पास भी ऐसा ही एक फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को गैस एजेंसी का प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि आपने एलपीजी सिलिंडर बुक किया है और "वाट्सएप पर लिंक भेजा जा रहा है, उसे खोलने पर ओटीपी आएगा।" प्रकाश को शक हुआ क्योंकि उन्होंने कोई बुकिंग नहीं की थी, इसलिए उन्होंने तुरंत फोन काट दिया। इसी तरह ताजगंज निवासी सौरभ चौरसिया के पास भी कॉल आया, जहां केवाईसी के नाम पर बैंक खाते की जानकारी मांगी गई, लेकिन उन्होंने जानकारी देने से इनकार कर दिया। साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि गैस सिलिंडर की बुकिंग केवल कंपनी के अधिकृत फोन नंबर, ऐप या वेबसाइट के माध्यम से ही करें। किसी भी अनजान लिंक या एपीके फाइल को न खोलें और फोन पर किसी को भी ओटीपी साझा न करें। यदि कोई ठगी का शिकार हो जाता है तो तुरंत साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है। रसोई गैस की किल्लत के बीच सक्रिय हुए साइबर ठग, कॉल कर मांग रहे बैंक डिटेल और ओटीपी आगरा में एलपीजी गैस सिलिंडर की कमी के बीच साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं और लोगों को ठगी का शिकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ठग मोबाइल पर फोन कर खुद को गैस एजेंसी का प्रतिनिधि बताकर सिलिंडर बुकिंग कंफर्म करने के नाम पर ओटीपी या केवाईसी के बहाने बैंक से जुड़ी जानकारी मांग रहे हैं। हालांकि कई लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए ठगी का शिकार होने से खुद को बचा लिया। शहर में इन दिनों गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ देखी जा रही है। बुकिंग सर्वर ठीक से काम न करने के कारण लोग इंटरनेट के जरिए एजेंसियों और कंपनियों के हेल्पलाइन नंबर खोजकर संपर्क कर रहे हैं। इसी स्थिति का फायदा उठाकर साइबर ठग लोगों को लिंक भेज रहे हैं और उनसे ओटीपी बताने के लिए कह रहे हैं। फतेहाबाद रोड निवासी प्रकाश के पास भी ऐसा ही एक फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को गैस एजेंसी का प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि आपने एलपीजी सिलिंडर बुक किया है और "वाट्सएप पर लिंक भेजा जा रहा है, उसे खोलने पर ओटीपी आएगा।" प्रकाश को शक हुआ क्योंकि उन्होंने कोई बुकिंग नहीं की थी, इसलिए उन्होंने तुरंत फोन काट दिया। इसी तरह ताजगंज निवासी सौरभ चौरसिया के पास भी कॉल आया, जहां केवाईसी के नाम पर बैंक खाते की जानकारी मांगी गई, लेकिन उन्होंने जानकारी देने से इनकार कर दिया। साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि गैस सिलिंडर की बुकिंग केवल कंपनी के अधिकृत फोन नंबर, ऐप या वेबसाइट के माध्यम से ही करें। किसी भी अनजान लिंक या एपीके फाइल को न खोलें और फोन पर किसी को भी ओटीपी साझा न करें। यदि कोई ठगी का शिकार हो जाता है तो तुरंत साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है।