President Election Result 2022 : द्रौपदी मुर्मू ने जीता चुनाव, बनेंगी देश की 15वीं और देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति

By Tatkaal Khabar / 21-07-2022 03:50:37 am | 17493 Views | 0 Comments
#

एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मदीवार द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीत चुकी हैं. 18 जुलाई 2022 को हुए राष्ट्रपति चुनाव के बाद आज यानी बुधवार 21 जुलाई को हुई मतगणना में द्रौपदी मुर्मू को कुल 5 लाख, 77 हजार, 777 मूल्य के वोट मिले. जबकि विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को कुल 2 लाख, 61 हजार, 62 मूल्य के वोट मिले. चुनाव में जीत मिलने से बहुत पहले ही जब द्रौपदी मुर्मू ने एक बड़ी बढ़त ले ली थी, तभी से दिल्ली स्थित उनके आवास और भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल तैयार होने लगा था. चुनाव में जीत के बाद अब उनके लिए बधाई संदेशों का तांता लग गया है.

विपक्षी दलों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने नयी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी है. श्री सिन्हा ने कहा, ‘मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में उनकी जीत पर द्रौपदी मुर्मू को दिल से बधाई देता हूं. मुझे उम्मीद है कि वास्तव में, हर भारतीय की उम्मीद है कि 15वें राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी डर या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में काम करें. मैं देशवासियों के साथ उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.’