चौकर से लेकर नेकलेस रानी हार दुल्हन जरूर करे- ट्राई

By Tatkaal Khabar / 20-06-2018 01:40:03 am | 54225 Views | 0 Comments
#

ब्राइडल ज्वैलरी में सबसे खास होता है नेकलेस। नेकलेस आपके सिंपल ब्राइट लुक को भी खूबसूरत दिखाने में मदद करता हैं। ब्राइडल नेकलेस भी कई डिजाइन्स में होते हैं, जिनको लेकर हर लड़की की अलग पसंद होती हैं। अगर आप भी दुल्हन बनने वाली है तो आज हम आपको कुछ ब्राइडल नेकलेस डिजाइन्स बताएंगे, जो आपकी ब्राइडल लुक को और भी स्टाइलिश बना देंगे।
Image result for


मॉडर्न समय में चौकर ब्राइडल्स की पहली पसंद बना हुआ हैं जिसका खूब ट्रैंड देखा जा रहा हैं। जरूरी नहीं आप शादी के दिन हैवी चौकर ट्राई करें, मार्कीट में आपको कई लाइट वेट चौकर डिजाइन्स भी मिल जाएंगे। यह लॉन्ग लेंथ नेकलेस आपको बिल्कुल रॉयल ब्राइड लुक देगा। रानी हार में भी आको कई डिजाइन्स मिल जाएंगे। मल्टी लेयर ये नेकलेस ब्राइडल लुक पर काफी खूबसूरत लगते हैं।