ग्लैमर लुक के लिए ट्राई करे ये टिप्स

By Tatkaal Khabar / 06-04-2018 06:24:05 am | 42022 Views | 0 Comments
#

क्रीम लिपस्टिक- बहुत रूखे होंठों के लिए क्रीम युक्त लिपस्टिक फायदेमंद होती है। विटामिन ई, एलोवेरा या ग्लिसरीन युक्त लिपस्टिक रूखे होंठों के लिए असरदार है।
अगर आप सिर्फ लिपस्टिक से लुक चाहती है तो बात नहीं बनेगी । एक्स्ट्रा शाइन के लिए शिमर, लिपस्टिक स्टेन या ग्लॉस भी लगाना जरूरी है। आप भी अपने लबों की खूबसूरती में इजाफा कीजिए कुछ इस तरह... अगर आप बोल्ड और ग्लैमर लुक चाहती हैं, तो लिपकलर्स ट्राई कर सकती हैं। इन बोल्ड लिप कलर्स में आप अपनी पर्सनैलिटी को काफी अट्रैक्टिव बना सकती हैं और बॉलीवुड की ग्लैमर्स अभिनेत्रियों जैसा स्टाइल अपना सकती हैं।

नॉनट्रांसफरेवल लिपस्टिक- इस तरह की लिपस्टिक भले ही मॉइश्चराइजरयुक्त हो, लेकिन लगाने पर होंठ सूखे हुए महसूस होते हैं।

मैट लिपस्टिक- मैट लिपस्टिक अपारदर्शी शेड्स में आती है। इस तरह की लिपस्टिक चौडे व बडे मुंहवाली युवतियों पर फबती हैं। इसे लगाने से पहले होंठों पर हल्की सी क्रीम मल लें। जिससे होंठ नमी युक्त हो जाएं व रूखे ना दिखे।

हाई शाइन- लिपस्टिक और लिपग्लॉस एक साथ मिलाकर बनाए जाते हैं, जिन्हें हाई शाइन या ग्लेजवेअर लिपस्टिक कहा जाता है। ये सामान्य लिपग्लॉस की तुलना में होठों पर ज्यादा समय तक टिकती है। ग्लिमरस्टिक, फ्रॉस्ट और शिमर जैसे लिपस्टिक के प्रकार छोटे और गुलाबी रंग के होंठवाली महिलाओं पर खूब फबती है।