उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी दिल्ली मे ठंड शिमला से भी ज्यादा , पारा 1.8 डिग्री तक लुढ़का

By Tatkaal Khabar / 08-01-2023 12:22:34 pm | 6228 Views | 0 Comments
#

पूरे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हाड़ कंपा देने वाले ठंड का भीषण प्रकोप जारी है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि इससे लोगों को फिलहाल राहत मिलने से आसार नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज और भी तल्ख होने की संभावना है। एमआईडी के मुताबिक देश के कुछ हिस्सों में 7 जनवरी तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। अफगानिस्तान के पास पश्चिमी विक्षोभ ठंड के साथ-साथ बारिश भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक अफगानिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ बनता दिखा रहा है, जिसके कारण 7 से 9 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर भारी बर्फबारी के साथ-साथ बारिश होने के आसार है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र तक में हल्की बारिश के आसार हैं। यानी ठंड और बढ़ने वाली है। दिल्ली में शिमला से भी ज्यादा ठंड वहीं दिल्ली एनसीआर में तो हालात बेहत ही खराब हैं। दिल्ली तो शिमला से भी ज्यादा सर्द हो गया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में आज इस सीजन की सबसे ठंडा दिन दर्ज हुआ। दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 2 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा गया है। दिल्ली के आया नगर में तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो बीते दो साल में जनवरी महीने में राजधानी दिल्ली में दर्ज सबसे न्यूनतम तापमान है। इससे पहले गुरुवार को दिल्ली में 3 डिग्री से नीचे तापमान रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आज और कल के लिए शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।