Weather Update: ठंडी हवा चलने से दिल्ली में सर्दी रिटर्न, 4 डिग्री गिरा पारा

By Tatkaal Khabar / 12-02-2023 04:01:46 am | 6804 Views | 0 Comments
#

राजधानी दिल्ली में रविवार को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण पिछले दिन के मुकाबले तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। फिर भी तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ। इस वजह से मौसम खुशनुमा रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी आकाश साफ रहेगा और करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

सोमवार के बाद से बढ़ेगा तापमान
इसके अगले दो दिन भी 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। लेकिन सोमवार के बाद तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

दिल्ली में कितना रहा तापमान?
मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुंगेशपुर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 8.2 डिग्री सेल्सियस और जाफरपुर में 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इन दिनों जगहों पर अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।