NMACC Day 2, Fashion in India: अंबानी परिवार के साथ राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय जगत की हस्तियों ने पिंक कारपेट पर बिखेरा जलवा

By Tatkaal Khabar / 02-04-2023 03:02:07 am | 12878 Views | 0 Comments
#

नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) का शुक्रवार को मुंबई में उद्घाटन हुआ। दूसरे दिन यानी शनिवार को ‘इंडिया इन फैशन’ के तहत भारत से प्रेरित 140 से अधिक शानदार परिधानों को शोकेस किया गया। ये परिधान 18वीं और 21वीं सदी के बीच वैश्विक फैशन पर पड़ने वाले भारतीय प्रभाव की कहानी को दर्शाते हैं।

इस मौके पर कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों ने पिंक कारपेट पर अपनी चमक बिखेरी। साथ ही मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, ईशा अंबानी, श्लोका अंबानी के साथ आकाश अंबानी और अनंत अंबानी के साथ राधिका मर्चेंट सहित पूरे अंबानी परिवार ने स्टार-स्टडेड शो में शिरकत की। शो के दौरान नीता अंबानी एक गोल्डन कलर की आकर्षक ड्रेस में अलग ही आभा बिखेर रही थीं।
अनंत अंबानी तथा राधिका मर्चेंट का भी लुक सबसे अलग और आकर्षक था। मुकेश अंबानी, श्लोका अंबानी, स्वाती पिरामल, आकाश अंबानी और अजय पीरामल ने भी पिंक कारपेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की खूबसूरत जोड़ी ने शो में आए लोगों का मन मोह लिया।