बारिश से मिली गर्मी से राहत

By Tatkaal Khabar / 26-06-2018 08:04:00 am | 12628 Views | 0 Comments
#

झमाझम बारिश के कारण कोलकाता का मौसम ठंडा हो गया है। पिछले कई दिनों से गर्मी के कहर से लोग बेहाल होगये थे। लेकिन रुक-रुक कर हो रहे बारिश ने आमलोगों को गर्मी से राहत दे दी है।

पिछले दिनों कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के कई ज़िलों में लू और गर्म हवाओं का कहर जारी था। 43 को पार कर चुके पारे ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर रखा था। जून महीने में पारा 42 डिग्री के पार पहुंचने की वजह से महानगरवासी हलकान नजर आरहे थे। दिन में गर्म हवा व उमस की वजह से लोगों को काफी तकलीफ महसूस हुई। बारिश नहीं होने और नमी की अधिकता से तपती गर्मी का अहसास होता रहा। गौरतलब है की भीषण गर्मी के प्रकोप में अब तक दो की मौत हुई है।