दिल्ली-NCR में कल से नहीं चलेगी मेट्रो हजारों कर्मचारी ने किया हड़ताल...

By Tatkaal Khabar / 29-06-2018 02:30:17 am | 17211 Views | 0 Comments
#

दिल्ली-एनसीआर वासियों के लिए बुरी खबर है, यहां के लोगों के लिए लाइफलाइन बन चुकी मेट्रो का पहिया कल से अनिश्चितकाल के लिए थम जाएगा. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के हजारों कर्मचारी अपनी कई मांगों के नहीं माने जाने पर शनिवार से हड़ताल पर जा रहे हैं डीएमआरसी और कर्मचारियों के बीच शुक्रवार को बातचीत नाकाम होने के बाद करीब 9,000 नॉन-एग्जिक्यूटिव कर्मचारी शनिवार से हड़ताल पर चले जाएंगे.
Image result for
अगर ऐसा हुआ तो मेट्रो सेवाएं बंद हो सकती है इससे पहले मेट्रो के नॉन-एग्जिक्यूटिव कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी जैसी कई मांगें पूरी नहीं जाने की सूरत में 30 जून से हड़ताल पर जाने की धमकी दी थी दिल्ली में मेट्रो कर्मियों की संभावित हड़ताल को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा मेट्रोकर्मियों की सभी उचित मांगें पूरी की जानी चाहिए, हड़ताल से लाखों लोगों को असुविधा होगी. हड़ताल नहीं होनी चाहिए. मैं कर्मचारियों से अनुरोध करता हूं कि वे हड़ताल न करें.