शाहिद और कृति सेनन की स्टारर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, फिल्म से हटाए गए ये सीन

By Tatkaal Khabar / 08-02-2024 03:02:06 am | 10054 Views | 0 Comments
#

Entertainment News




कृति सेनन और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह एआई तकनीक को प्रदर्शित करने वाली फिल्म है, जिसमें शाहिद कपूर और कृति सेनन मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। रिलीज से पहले फिल्म को सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से U/A सर्टिफिकेशन मिला था। हालांकि, सीबीएफसी ने फिल्म में कुछ बदलावों का भी सुझाव दिया है। ऐसे में फिल्म से कुछ सीन हटाने पड़ेंगे। यइन सीन्स में कई इंटीमेट सीन्स भी शामिल हैं। 
फिल्म से हटाए गए ये सीन 
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में कुछ इंटीमेट सीन्स को काटने का सुझाव दिया है। बोर्ड की गाइडलाइन के मुताबिक फिल्म से 25 फीसदी तक इंटीमेट सीन हटाने होंगे। पहले 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में 36 सेकेंड का इंटीमेट सीन था, जिसे अब घटाकर 27 सेकेंड कर दिया गया है। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के दूसरे भाग में 'दारू' शब्द का इस्तेमाल किया गया है, जिसे 'ड्रिंक' शब्द से बदलने का सुझाव दिया गया है। इसके अलावा सीबीएफसी ने निर्माताओं से बड़े फॉन्ट में हिंदी में धूम्रपान निषेध का संदेश लिखने को भी कहा है। इन सभी बदलावों के बाद बोर्ड ने इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को U/A सर्टिफिकेशन दे दिया है।
ऐसा है शाहिद और कृति का किरदार
सीबीएफसी के तमाम कट्स और बदलावों के बाद अब शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का रन टाइम 2 घंटे 23 मिनट और 15 सेकंड हो गया है। अमित जोशी और आराधना शाह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। शाहिद कपूर इतने लंबे समय के बाद रोमांटिक कॉमेडी में नजर आने वाले हैं, जबकि कृति सेनन एआई रोबोट की भूमिका निभाएंगी। यह फिल्म 9 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, यानी अब सिर्फ एक दिन ही शेष है। बात करें कृति सेनन के काम की तो वो आखिरी बार 'आदिपुरुष' में प्रभास के साथ नजर आई थीं, वहीं शाहिद इससे पहले 'फर्जी' में नजर आए थे।