गोल्ड का पहला गाना रिलीज…

By Tatkaal Khabar / 08-07-2018 03:52:47 am | 16188 Views | 0 Comments
#

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की स्टारर फिल्म गोल्ड का हाल ह में पहला गाना “नैनों ने बांधी” रिलीज हो गया है। गाने में अक्षय और मौनी रॉय रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों की नोक-झोंक के साथ-साथ इंटीमेट सींस भी देखने को मिल रहे हैं। फैंस दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद कर रहे हैं। अक्षय और मौनी का गाना यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है।
Image result for

लोग अब तक इसे 16 घंटों के भीतर इसे 61 लाख से ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा गया है। गाने को अर्को ने लिखा है और उन्हीं ने इसका म्यूजिक दिया है। वहीं अक्षय ने इस गानें को अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, “ये है गोल्ड का पहला गाना और निजी तौर पर मेरा सबसे फेवरेट। फिल्म की बात करें तो गोल्ड एक हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म है जो कि भारत के पहले ओलंपिक गोल्ड मैडल की कहानी पर आधारित है।