'मेरी धड़कनें बढ़ गई थीं', MS धोनी ने दी T20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम को बधाई

By Tatkaal Khabar / 30-06-2024 02:54:51 am | 6971 Views | 0 Comments
#

T20 World Cup: 17 साल बाद भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप जीता है। इससे पहले साल 2007 में यह खिताब भारत ने अपने नाम किया था। ऐसे में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2024 जीतने के लिए बधाई दी है।

भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराया है। मुकाबला काफी रोमांचक था, जिसमें जीत दर्ज करते हुए भारत ने इतिहास रच दिया। ऐसे में कैप्टन कूल कहे जाने वाले एमएस धोनी ने भी खास अंदाज में भारतीय टीम को जीत की बधाई दी।

2007 में टीम इंडिया ने एमएस धोनी की कप्तानी में यह खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में अब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने यह इतिहास दोहराया है। पीएम मोदी से लेकर तमाम देशवासी भारत की जीत से गदगद है। इस कड़ी में अब पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी पोस्ट करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। धोनी ने जीत की बधाई देते हुए कहा कि फाइनल मैच ने उनके दिल की धड़कनें बढ़ा दी थी। लेकिन आपको शांत रहने के लिए बधाई। आपने आत्मविश्वास के साथ जो किया उसके लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।