मुख्यमंत्री योगी ने चित्रकूट की सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया और 50-50 हजार रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा किया

By Tatkaal Khabar / 16-07-2018 03:39:14 am | 11811 Views | 0 Comments
#

लखनऊ: 16 जुलाई, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद चित्रकूट में आज हुई एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश भी दिए हैं।
 मुख्यमंत्री जी ने शोक संतप्त परिजनांे के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।