सामने 2019 की चुनौती : दिग्विजय सिंह

By Tatkaal Khabar / 18-07-2018 03:50:43 am | 12232 Views | 0 Comments
#

राहुल गांधी की टीम कांग्रेस वर्किंग कमिटी में शामिल न होने को लेकर दिग्विजय सिंह ने टिपण्णी की है। उन्होंने कहा है कि मैं बहुत खुश हूं कि कांग्रेस अध्यक्ष ने अपनी टीम का गठन किया है।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, 'मैं खुश हूं कि राहुल गांधी ने नई टीम का गठन किया है और कौन उस टीम में है इसके बारे में बात करना बेकार है। हमारे सामने अभी जो चुनौती है वह बहुत ही गंभीर है कि 2019 के बाद किस विचारधारा की सरकार हमारे देश में शासन करेगी।'
कि कांग्रेस कार्य समिति में कुल 51 सदस्यों को शामिल किया गया है। इनमें 23 सदस्य, 19 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 9 विशेष आमंत्रित सदस्य किए गए हैं। इसके साथ ही राहुल गांधी ने 22 जुलाई को CWC की पहली बैठक बुलाई है।