सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA को लेकर राज्य सरकारें लेंगी बड़ा फैसला

By Tatkaal Khabar / 20-11-2024 01:42:01 am | 9303 Views | 0 Comments
#

केंद्र सरकार ने दिवाली के मौके पर अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद कई राज्य सरकारों ने भी अपने कर्मचारियों के DA को बढ़ाने का ऐलान किया। केंद्र सरकार के कर्मचारियों को अब 53% DA मिलेगा, जो पहले 50% था।

राज्य सरकारों ने भी 1 नवंबर से अपने कर्मचारियों का DA बढ़ाकर 30% कर दिया है, जबकि पहले यह 25% था। इस बढ़ोतरी के बाद केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों के DA में अब केवल 23% का अंतर रह जाएगा, जो पहले 28% था।

राज्य सरकार पर इस DA बढ़ोतरी का वित्तीय बोझ करीब 500 करोड़ रुपये का पड़ेगा, लेकिन इसका फायदा 1.6 लाख सरकारी कर्मचारियों और 82,000 पेंशन भोगियों को होगा। त्रिपुरा में पहले ही 2018 से सातवें वेतन आयोग के तहत DA में बढ़ोतरी की जा रही थी, और मार्च 2024 में इसे 25% तक बढ़ाया गया था। इस निर्णय को लेकर राज्य सरकार ने कहा कि वित्तीय चुनौतियों के बावजूद कर्मचारियों के भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी।