राहुल गांधी की झप्पी तारीफ की काबिल : शत्रुघ्न सिन्हा

By Tatkaal Khabar / 24-07-2018 03:45:26 am | 12445 Views | 0 Comments
#

अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा में गले लगाने की तारीफ करते हुए आज कहा कि ‘प्यार की झप्पी’ में कोई बुराई नहीं है इसलिए इसका बतंगड़ नहीं बनाया जाना चाहिए।सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार के खिलाफ लोकसभा में पेश अविश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा के दौरान गांधी ने अपना भाषण समाप्त करने के बाद मोदी की सीट पर जाकर उन्हें गले लगाकर शानदार तरीके से अपने भाव व्यक्त किए हैं। इसमें बेजवह का बतंगड़ खड़ा करने की जरूरत ही नहीं है।

लोकसभा में भाजपा सदस्य ने कहा कि ‘यह प्यार की झप्पी’ थी और इसको लेकर बेवजह की बातें करना ठीक नहीं है।