UP: 48 घंटों में हुए एनकाउंटर के बाद कुख्यात अपराधी अंकित पहाड़ी ने किया सरेंडर

By Tatkaal Khabar / 24-12-2024 04:15:12 am | 7001 Views | 0 Comments
#

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीते दो दिनों में पुलिस के फुल एनकाउंटर अभियान ने अपराधियों के बीच खौफ पैदा कर दिया है। इसी कड़ी में कुख्यात अपराधी और अभिनेता मुश्ताक खान व कॉमेडियन सुनील पाल के किडनैपर अंकित पहाड़ी ने बिजनौर के पुलिस स्टेशन में पहुंचकर सरेंडर कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, लगातार हो रहे एनकाउंटरों से डरे अंकित पहाड़ी ने पुलिस के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते हुए कहा, "मुझे माफ कर दो, मुझे गिरफ्तार कर लो, पर एनकाउंटर मत करना!"

अंकित पहाड़ी का नाम कई हाई-प्रोफाइल किडनैपिंग और फिरौती के मामलों में जुड़ा है। हाल ही में उसने मुश्ताक खान और सुनील पाल जैसे चर्चित चेहरों का अपहरण कर यूपी पुलिस के लिए चुनौती खड़ी कर दी थी। लेकिन पुलिस की दबिश और ताबड़तोड़ कार्रवाई से घबराकर उसने सरेंडर करना ही बेहतर समझा।