योगी ताजमहल की देखभाल नहीं कर सकते तो इस्तीफ़ा दे दे :केजरीवाल

By Tatkaal Khabar / 26-07-2018 09:31:22 am | 11394 Views | 0 Comments
#

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा कि अगर उनकी सरकार ताजमहल की देखभाल करने में सक्षम नहीं है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए.
केजरीवाल की यह तल्ख टिप्पणी उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से उच्चतम न्यायालय में दिये गए उस हलफ़नामे के बाद आई जिसमें उसने कहा था कि इस स्मारक को केंद्र सरकार की ‘‘ विरासत को गोद लो ’’ योजना के तहत लाया जा सकता है.
इस योजना के तहत विरासत स्मारकों की साफ सफाई और नागरिक सुविधाओं के लिये निजी व सार्वजनिक कंपनियों की सेवा ली जा सकती है.