भारत माता की जयघोष के साथ सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में गणतंत्र दिवस उत्सव संपन्न

By Tatkaal Khabar / 26-01-2025 02:47:16 am | 17140 Views | 0 Comments
#

लखनऊ : 

लखनऊ, 26 जनवरी । सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, माडल हाउस, लखनऊ में आज 76वें गणतंत्र दिवस का आयोजन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि  वरिष्ठ प्रचारक बीरेन्द्र, विद्यालय के अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र, आदित्य अमिताभ त्रिवेदी, मनोज खन्ना तथा प्रधानाचार्य राम सागर तिवारी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ।

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के समक्ष छात्र-छात्राओं और आचार्य परिवार ने राष्ट्रगान गाया और देशभक्तों के जयकारे लगाए। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का परिचय कराते हुए उनका स्वागत किया।

मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता संग्राम पर प्रकाश डालते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया और कहा कि उनकी कुर्बानी और संकल्प को व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। उन्होंने भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज में व्याप्त जातिवाद को समाप्त करने की अपील की।

कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। आयोजन के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।