MS Dhoni and Sakshi Dhoni Wedding Anniversary: धोनी और साक्षी के शादी को गए इतने साल,फिर भी है अटूट प्यार

By Tatkaal Khabar / 04-07-2025 01:16:39 am | 252 Views | 0 Comments
#

MS Dhoni and Sakshi Dhoni Anniversary: एमएस धोनी क्रिकेट को अलविदा कहने के 5 साल बाद भी चर्चा में बने रहते हैं. इस बार उनके चर्चा में आने का विषय उनकी सालगिरह है. सालगिरह के इस खास मौके पर साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा किया है, जिसमें वो और एमएस धोनी हाथ पकड़ कर एकसाथ चल रहे हैं. 
  15  -      -       MS Dhoni-Sakshi Dhoni Celebrate 15th Wedding Anniversary

एमएस धोनी और साक्षी धोनी की शादी 4 जुलाई 2010 को हुई थी. उनका शादी समारोह देहरादून के विश्रांति रिजॉर्ट में हुआ था. हाल ही में साझा किए सोशल मीडिया पोस्ट में साक्षी ने बताया कि उनकी शादी को 15 साल पूरे हो गए हैं और अब 16 की तरफ बढ़ चले हैं. धोनी और साक्षी की एक बेटी है, जिसका नाम जीवा है. जीवा धोनी का जन्म 6 फरवरी 2015 को हुआ था.

पहली बार कब मिले धोनी-साक्षी? कैसे हुआ प्यार
एमएस धोनी और साक्षी धोनी पहली बार साल 2007 में मिले थे. साक्षी उन दिनों कोलकाता के ताज बंगाल होटल में बतौर इंटर्न काम कर रही थीं. साक्षी इंटर्न होने के साथ होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही थीं. याद दिला दें कि भारतीय टीम ईडन गार्डन्स में पाकिस्तान के साथ खेलने पहुंची थी. वह साक्षी की इंटर्नशिप का आखिरी दिन था, जब उनकी धोनी के साथ पहली मुलाकात हुई थी. उन दिनों धोनी की लोकप्रियता चरम पर थी, लेकिन साक्षी उन्हें नाम या चेहरे से नहीं जानती थीं.  15  -      -       MS Dhoni-Sakshi Dhoni Celebrate 15th Wedding Anniversary

कहते हैं, जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं और उनका मिलन धरती पर होता है। बचपन के दोस्त माही और साक्षी के नसीब में एक बार फिर मिलना था।

कोलकाता में लंबे अंतराल के बाद दोनों एक बार फिर मिले। हुआ यूं कि साल 2007 में टीम इंडिया ताज बंगाल में रुकी थी, जहां साक्षी इंटर्नशिप कर रही थीं। इसी दौरान धोनी की मुलाकात उनसे हुई और दोनों को अहसास हुआ कि ये दोस्ती से कुछ आगे बढ़कर था...


काफी वक्त तक दोनों ने अपने रिश्ते को प्राइवेट ही रखा। शादी की जानकारी भी किसी को नहीं थी। आईपीएल खिताब जीतने के बाद 4 जुलाई 2010 को देहरादून में धोनी ने साक्षी के साथ 7 फेरे ले लिए।