भंसाली दीपिका-रणवीर नहीं ऐश्वर्या-सलमान के साथ पद्मावत बनाना चाहते थे…

By Tatkaal Khabar / 04-08-2018 02:36:21 am | 14565 Views | 0 Comments
#

निर्देशक संजय लीला भंसाली की पहली पसंद पद्मावत’ के लिए एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन थीं एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या ने इस राज पर से पर्दा उठाया. जब ऐश्वर्या से पूछा गया कि क्या वह दोबारा भंसाली के साथ काम करना चाहेंगी तो उनका जवाब था हां फिर ऐसा क्या हुआ कि भंसाली ने ऐश्वर्या की जगह दीपिका को कास्ट कर लिया ऐश्वर्या ने बताया, “हम बाजीराव मस्तानी में साथ काम करने वाले थे लेकिन वह मेरे लिए बाजीराव नहीं ढूंढ पाए.
Image result for  -  -
वह चाहते थे कि मैं पद्मावत में काम करूं, लेकिन कास्टिंग के वक्त उन्हें मेरे हिसाब का खिलजी नहीं मिला. तो इस तरह चीजें नहीं हो पाईं. मुझे उनके साथ दोबारा काम करने में खुशी होगी.” तो माना जा सकता है कि क्योंकि निर्देशक भंसाली को ऐश्वर्या के औरा के हिसाब से खिलजी का किरदार निभाने वाला कलाकार नहीं मिला इसलिए उन्होंने ऐश्वर्या की जगह दीपिका को काम दे दिया