इस्लाम में शामिल कर जबरन दाढ़ी रखने पर करेंगे मजबूर: ओवैसी

By Tatkaal Khabar / 06-08-2018 08:16:01 am | 11457 Views | 0 Comments
#

एक मुस्लिम युवक की जबरन दाड़ी काटने के मामले में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का विवादित बयान आया है। हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले औवेसी ने एक बार फिर से कुछ ऐसा कहा है जिस पर विवाद होना तय है। गुरुग्राम में 2 अगस्त को हुई इस घटना पर बयान देते हुए ओवैसी ने उन लोगों पर निशाना साधा जिन्होंने कथित तौर जबर्दस्ती एक मुस्लिम युवक की दाढ़ी कटवा दी थी। 

हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा जिन्होंने ये सब किया है मैं उनसे और उनके पिता से ये कहना चाहता हूं कि यदि तुम हमारे गले भी काट दोगे तब भी हम मुस्लिम ही रहेंगे।