इंदिरा नूई छोड़ेंगी पेप्सीको की सीईओ का पद...

By Tatkaal Khabar / 06-08-2018 03:43:08 am | 16803 Views | 0 Comments
#

कोल्ड ड्रिंक्स और फूड सेक्टर की दिग्गज कंपनी पेप्सीको की सीईओ इंदिरा नूई इस साल अक्टूबर में अपना पद छोड़ देंगी। 12 साल बाद वह कंपनी के शीर्ष पद से इस्तीफा देंगी। उन्हें कॉर्पोरेट सेक्टर में महिला सशक्तिकरण के प्रतीक के तौर पर देखा जाता रहा है।  
Image result for

62 वर्षीय इंदिरा नूई 3 अक्टूबर को सीईओ का पद छोड़ देंगी। रैमॉन लगुआर्ता उनकी जगह लेंगे, जिन्हें कंपनी ने पिछले साल ही प्रेजिडेंट की जिम्मेदारी दी थी। पेप्सीको के इतिहास में इंदिरा नूई पहली महिला सीईओ थीं। 

नूई ने एक बयान जारी कर कहा, 'पेप्सीको का नेतृत्व करना मेरे जीवन में सबसे बड़ा सम्मान रहा है।