जानिए ! कितने भारतीयों का है स्विस बैंकों में काला धन
देश में काले धन को लेकर के बड़ी बहस छिड़ी हुई है। खासतौर पर स्विस बैंकों में कितने भारतीयों ने अपना काला धन छुपा रखा है, उसकी सही जानकारी सरकार के पास भी नहीं है। कई सालों से कयास लगाया जा रहा है और आकलन भी चल रहा है कि अरबों रुपया इन बैंकों में भारतीयों ने जमा कर रखा है।
अब जल्द मिलेगी जानकारी
स्विट्जरलैंड की सुप्रीम कोर्ट ने स्विस सरकार को अगले 10 दिनों में भारत सरकार के साथ जानकारी साझा करने के लिए कहा है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि एचएसबीसी बैंक भारत सरकार को इस बात की जानकारी दे।
भारत के पास नहीं है आंकड़ा
वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को राज्यसभा में बताया कि विदेश में कितना कालाधन है, इसका कोई सरकारी आंकड़ा नहीं है। लेकिन एचएसबीसी में जिन भारतीयों के खातों की जानकारी मिली है, उनसे 8,448 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चला। इन्हें 5,447 करोड़ का टैक्स नोटिस भेजा गया है। 164 मामलों में 1,290 करोड़ की पेनल्टी लगाई गई है। 84 मामलों में 199 केस भी दर्ज किए गए हैं।