SBI का डेबिट कार्ड बंद हो जाएगा 31 दिसंबर से पहले

By Tatkaal Khabar / 12-08-2018 02:19:46 am | 19325 Views | 0 Comments
#

 स्टेट बैंक अपने पुराने एटीएम कार्ड को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रहा है। बैंक की तरफ से अपने ग्राहकों को दी गई जानकारी में बताया कि एसबीआई पुराने मैजिस्ट्रिप (मैग्नेटिक) डेबिट कार्ड जल्द ही बंद हो जाएंगे।


एसबीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी गई जानकारी में लिखा 'आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार, आप अपने मैजिस्ट्रिप डेबिट कार्ड को ईएमवी चिप डेबिट कार्ड से साल 2018 के अंत तक बदलवा लें।'

बैंक की तरफ से ट्विटर पर यह भी बताया गया कि डेबिट कार्ड का कनवर्जन प्रोसेस पूरी तरह सुरक्षित है और इसके लिए आपको कोई भुगतान भी नहीं करना होगा। जिन ग्राहकों के पास एसबीआई का पुराना मैजिस्ट्रिप डेबिट कार्ड है वह इसे ईएमवी चिप डेबिट कार्ड से 31 दिसंबर 2018 तक बदल सकते हैं।