स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया पौधरोपण

By Tatkaal Khabar / 16-08-2018 04:14:26 am | 11217 Views | 0 Comments
#

लखनऊ। लीलावती वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा पौधरोपण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। समिति के अध्यक्ष कमलेश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बताया कि स्वतंत्रता दिवस भारतीयों के लिए एक बहुत ही खास दिन है क्योंकि, इसी दिन वर्षों से गुलाम भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी।
उन्होंने बताया कि 15 अगस्त 1947, भारतीय इतिहास का सर्वाधिक भाग्यशाली और महत्वपू्र्णं दिन था, जब हमारे भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सबकुछ न्योछावर कर देश के लिए आजादी हासिल की। उन्होंने बताया कि इसी दिन भारत की आजदी के साथ ही भारतीयों ने अपने पहले प्रधानमंत्री का चुनाव पंडित जवाहर लाल नेहरू के रूप में किया था जिन्होंने भारत की राजधानी नयी दिल्ली के लाल किले पर तिरंगे झंडे को पहली बार फहराया। आज हर भारतीय इस खास दिन को एक उत्सव की तरह मनाता है।
समिति के सचिव दुर्गेश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने बारे बताया और कहा कि अधिक से अधिक पेड़-पौधों को लगायें। उसके बाद उन्होंने लोगों को समिति के द्वारा किये गये कार्यों के बारे में भी बताया।
इस अवसर पर समिति की उपाध्यक्ष पुष्पा गौतम, कोषाध्क्ष ललिता, सदस्य राम औतार, पूनम और कार्यकर्ता आयांश सिंह, लीलावती, अधीश कुमार, आकाश कुमार, आशुतोष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहें।