दही, छांछ, कढ़ी मानसून मे रखे सेहतमन्द

By Tatkaal Khabar / 20-08-2018 02:45:06 am | 19538 Views | 0 Comments
#

हर मौसम में पौष्टिक तत्वों का अपना अलग-अलग महत्व होता है। लेकिन मानसून में दही और छांछ की बजाय कढ़ी पर ज्यादा उपयोग मे ली जाती है। दही, छाछ और कढ़ी तीनों के मूलरूप में दही का गुण पाया जाता है। कढ़ी, अन्य स्वरूपों से बेहतर माना जाता है। दही, छांछ, और कढ़ी तीनो ही शरीर के लिए लाभदायक होते है।  

दही - इसमे मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी,जैसे गुणों पाए जाते है। दही खाने से  बीपी, ब्लड प्रेशर कम करने में सहायक होता हैं। दही में मौजूद प्रोटीन को लोग आसानी से पचा सकते हैं।यह दिमाग को भी तेज करने मे सहायक है। अक्सर लोग गर्मियों के दिनों मे दही खाना पसंद करते है। जो सेहत के काफी फ़ायदेमंद होता है। 

छांछ -यह एक शीतल पेय है। इसमे  दही के सारे गुण पाए जाते हैं, लेकिन यह दही से ज्यादा लाभकारी है। यह दही के मुकाबले हल्का होता है। जैसे-जैसे इसको हिलाते है तो प्रोटीन की मात्रा बढ़ती जाती है। इसको पचाने में कम समय लगता है,एक गिलास में 40 कैलोरी ही मिलती है। लेकिन प्रोटीन इसमें अच्छा मिलता है।