कपूर खानदान बेच रही है अपनी पहचान R K Studio

By Tatkaal Khabar / 27-08-2018 04:32:53 am | 16391 Views | 0 Comments
#

फिल्मों के दीवानों ने कल से जैसे ही ये खबर सुनी है कि कपूर फैमिली ने आर के स्टूडियो को बेचने का फैसला कर लिया है तब से कई फैंस के दिल बैठ गए हैं. कपूर खानदान की सबसे बड़ी इस धरोहर पर बिकने के बादल तभी से मंडराने लगे थे जब पिछले साल 17 सिंतबर को इसमें आग लग गई थी.

 रणधीर कपूर ने बेहद भावुक मन से बताया कि ये उनके परिवार के लिए बड़े दुख का मौका है क्योंकि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि एक दिन बॉलीवुड के इस सबसे मशहूर स्टूडियो को बेचने की नौबत तक आ जाएगी.
पिछले साल लगी भयंकर आग ने इस स्टूडियो की खूबसूरती को छीन लिया था. ज्यादातर स्टार्स अब यहां शूट करने जाने से कतराने लगे थे, जिसकी एक और वजह चेंबूर इलाके की खराब सड़कें और ट्रैफिक भी है. लंबे वक्त से किसी शूट का यहां न होना भी इसके गुजारे का संकट बन गया था.