T20 WC 2026: "रियल मैड्रिड देखने जाने वाले थे, लेकिन टीम इंडिया में कॉल ने बदल दी किस्मत," सिराज ने बताया अनुभव

By Tatkaal Khabar / 08-02-2026 10:41:30 am | 181 Views | 0 Comments
#

मुंबई | 8 फरवरी 2026 भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के लिए टी20 विश्व कप में टीम में जगह पाना किसी सपने से कम नहीं रहा। शुरू में वह 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं थे, लेकिन हर्षित राणा की चोट और जसप्रीत बुमराह के अमेरिका के खिलाफ मैच से बाहर रहने के कारण सिराज को मौका मिला। सिराज ने अमेरिका के खिलाफ अपने पहले मैच में चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट झटक टीम को 29 रनों से जीत दिलाई। उन्होंने कहा, "मैंने खुद को मिले इस मौके का पूरा फायदा उठाया।" सिराज ने बताया कि उन्हें कप्तान सूर्यकुमार यादव का कॉल आया था और वह विश्वास ही नहीं कर पाए। उन्होंने कहा, "सूर्यकुमार भाई ने कहा कि मियां बैग पैक कर और मुंबई आजा। मैंने कहा भाई मजाक मत करो, लेकिन उन्होंने कहा मैं सच कह रहा हूं। इसके बाद टीम चयनकर्ता प्रज्ञान ओझा का फोन आया। किस्मत में जो लिखा है उसे बदला नहीं जा सकता है।" तेज गेंदबाज ने यह भी बताया कि उनका फरवरी में प्लान था कि वह स्पेन जाकर रियल मैड्रिड का मैच देखें। सिराज ने कहा, "15 फरवरी को रियल मैड्रिड का मैच था और मैं इसे देखने वाला था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। मुझे भरोसा ही नहीं हुआ कि मैं टीम में वापसी कर रहा हूं। यह किसी सपने की तरह था।" सिराज ने पिछले साल की रणनीति का भी जिक्र किया और कहा कि वह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी नहीं खेल रहे थे, इसलिए यह मौका उनके लिए बेहद खास था। उन्होंने टीम में शामिल होने का अनुभव साझा करते हुए कहा कि "पता चला कि मेहनत और धैर्य से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता T20 WC 2026: "रियल मैड्रिड देखने जाने वाले थे, लेकिन टीम इंडिया में कॉल ने बदल दी किस्मत," सिराज ने बताया अनुभव भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के लिए टी20 विश्व कप में टीम में जगह पाना किसी सपने से कम नहीं रहा। शुरू में वह 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं थे, लेकिन हर्षित राणा की चोट और जसप्रीत बुमराह के अमेरिका के खिलाफ मैच से बाहर रहने के कारण सिराज को मौका मिला। सिराज ने अमेरिका के खिलाफ अपने पहले मैच में चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट झटक टीम को 29 रनों से जीत दिलाई। उन्होंने कहा, "मैंने खुद को मिले इस मौके का पूरा फायदा उठाया।" सिराज ने बताया कि उन्हें कप्तान सूर्यकुमार यादव का कॉल आया था और वह विश्वास ही नहीं कर पाए। उन्होंने कहा, "सूर्यकुमार भाई ने कहा कि मियां बैग पैक कर और मुंबई आजा। मैंने कहा भाई मजाक मत करो, लेकिन उन्होंने कहा मैं सच कह रहा हूं। इसके बाद टीम चयनकर्ता प्रज्ञान ओझा का फोन आया। किस्मत में जो लिखा है उसे बदला नहीं जा सकता है।" तेज गेंदबाज ने यह भी बताया कि उनका फरवरी में प्लान था कि वह स्पेन जाकर रियल मैड्रिड का मैच देखें। सिराज ने कहा, "15 फरवरी को रियल मैड्रिड का मैच था और मैं इसे देखने वाला था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। मुझे भरोसा ही नहीं हुआ कि मैं टीम में वापसी कर रहा हूं। यह किसी सपने की तरह था।" सिराज ने पिछले साल की रणनीति का भी जिक्र किया और कहा कि वह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी नहीं खेल रहे थे, इसलिए यह मौका उनके लिए बेहद खास था। उन्होंने टीम में शामिल होने का अनुभव साझा करते हुए कहा कि "पता चला कि मेहनत और धैर्य से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है।"