तमिलनाडु–पुडुचेरी दौरे पर पीएम मोदी, 7,100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात आज

By Tatkaal Khabar / 01-03-2026 10:32:05 am | 199 Views | 0 Comments
#

नई दिल्ली। 1 मार्च 2026 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार, 1 मार्च को तमिलनाडु और पुडुचेरी के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी 7,100 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरे को क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। दौरे की शुरुआत सुबह करीब पौने बारह बजे पुडुचेरी से होगी, जहां प्रधानमंत्री 2,700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और कुछ योजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे वह मदुरै पहुंचेंगे, जहां 4,400 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा। इनमें राष्ट्रीय राजमार्गों का चौड़ीकरण और तमिलनाडु के आठ पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन शामिल है। शाम चार बजे प्रधानमंत्री तिरुप्परनकुंद्रम स्थित श्री सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। यह कार्यक्रम हाल के उस कानूनी विवाद के बाद खास माना जा रहा है, जिसमें पहाड़ी पर दीप प्रज्ज्वलन को लेकर मद्रास हाईकोर्ट ने श्रद्धालुओं के पक्ष में फैसला सुनाया था। इसके बाद प्रधानमंत्री मदुरै में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा और हिंदू मुन्नानी जैसे संगठनों ने प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए 2 मार्च को गिरिवलम (परिक्रमा) का आह्वान किया है। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच इस दौरे को न केवल विकास बल्कि आगामी राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तमिलनाडु–पुडुचेरी दौरे पर पीएम मोदी, 7,100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार, 1 मार्च को तमिलनाडु और पुडुचेरी के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी 7,100 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरे को क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। दौरे की शुरुआत सुबह करीब पौने बारह बजे पुडुचेरी से होगी, जहां प्रधानमंत्री 2,700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और कुछ योजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे वह मदुरै पहुंचेंगे, जहां 4,400 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा। इनमें राष्ट्रीय राजमार्गों का चौड़ीकरण और तमिलनाडु के आठ पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन शामिल है। शाम चार बजे प्रधानमंत्री तिरुप्परनकुंद्रम स्थित श्री सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। यह कार्यक्रम हाल के उस कानूनी विवाद के बाद खास माना जा रहा है, जिसमें पहाड़ी पर दीप प्रज्ज्वलन को लेकर मद्रास हाईकोर्ट ने श्रद्धालुओं के पक्ष में फैसला सुनाया था। इसके बाद प्रधानमंत्री मदुरै में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा और हिंदू मुन्नानी जैसे संगठनों ने प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए 2 मार्च को गिरिवलम (परिक्रमा) का आह्वान किया है। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच इस दौरे को न केवल विकास बल्कि आगामी राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।