वोटर लिस्ट पर अखिलेश का नया सुझाव, आधार और बायोमेट्रिक से जोड़ने की उठाई मांग

By Tatkaal Khabar / 11-11-2026 04:11:30 am | 180 Views | 0 Comments
#

लखनऊ, 11 नवंबर 2026 मतदाता सूची की पारदर्शिता और मतदाताओं की पहचान को लेकर जारी बहस के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनावी व्यवस्था में बदलाव का सुझाव दिया है। उन्होंने वोटर लिस्ट को आधार से जोड़ने और बायोमेट्रिक सत्यापन लागू करने की बात कही। साथ ही मतदाताओं के लिए मेटल कार्ड बनाने का प्रस्ताव भी रखा। अखिलेश यादव ने कहा, "और जो सुझाव हम लोगों ने कहा है कि मेटल का कार्ड हो। मेटल के कार्ड के साथ-साथ आधार से जुड़ जाए वोटर लिस्ट।" बायोमेट्रिक सुविधाओं की उपलब्धता का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, "बायोमेट्रिक सबके हैं। हर ग्राम सभा में मशीन है। याद कीजिए जब शिक्षक उन्होंने विरोध किया था कि हम बायोमेट्रिक नहीं देंगे। आज हर जगह बायोमेट्रिक है तो क्या वजह है जो डिजिटल इंडिया और दुनिया के बराबर चलने वाले लोग, जो कहते थे कि डिजिटल्ली आप ट्रांसफर करिए पैसा, और प्राइवेट कंपनियां भी पेटीएम तक उनका प्रचार करती थीं, आज वो कहां हैं? डिजिटल प्लेटफॉर्म की कंपनियां कम से कम वो तो सुझाव दें सरकार को कि आधार से जोड़ दें और बायोमेट्रिक आज बहुत आसान है, लेकिन ये करना नहीं चाहते हैं। करना इसलिए नहीं चाहते हैं क्योंकि वो जानते हैं कि अब लड़ाई अस्सी-बीस की नहीं है, अस्सी की है, पचानवे-पांच की है।"