मुझे लगता है कि मेरी सारी फिल्मों को बैन कर दिया जाना चाहिए

By Tatkaal Khabar / 08-09-2018 08:53:22 am | 16279 Views | 0 Comments
#

शुक्रवार को मुंबई में अपनी किताब 'पायजामाज आर फॉरगिविंग' के लॉन्च के मौके पर ट्विंकल ने मीडिया से बात की. इस मौके पर फिल्ममेकर करण जौहर होस्ट के तौर पर नजर आए. उन्होंने जब ट्विंकल से ये सवाल किया कि उनकी कौन सी फिल्म को अब दोबारा बनाया जाना चाहिए तो उन्होंने मजाक में कहा, 'मैंने एक भी हिट फिल्म नहीं दी है.
Image result for
मुझे लगता है कि मेरी सारी फिल्मों को बैन कर दिया जाना चाहिए, ताकि कोई उन्हें देख नहीं सके.'साल 1995 में हिंदी फिल्म 'बरसात' से आगाज करने वाली ट्विंकल ने असफल फिल्मों जैसे 'इतिहास', 'जुल्मी' और 'मेला' में काम किया. अक्षय से 2001 में शादी करने के बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया को अलविदा कह दिया था.