सम्राट चौधरी शपथ लेने से पहले पंचरुपी हनुमान मंदिर में पहुंचे करेंगे पूजा-पाठ

By Tatkaal Khabar / 15-04-2026 04:25:09 am | 4740 Views | 0 Comments
#

Samrat Choudhary CM Oath
: बिहार को मंगलवार शाम नया मुख्यमंत्री चेहरा मिल गया. भारतीय जनता पार्टी ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुन लिया है. इसी के साथ अब बिहार में सम्राट सरकार का दौर शुरू होने को है. पटना के लोकभवन में बिहार की नई सरकार का शपथग्रहण समारोह हो रहा है. सीएम सम्राट चौधरी के साथ दो डिप्टी सीएम और मंत्रिमंडल के साथी   शपथ लेने की संभावना है. सम्राट के नाम पर पूर्व सीएम नीतीश कुमार भी राजी थे. मंच पर कई बार उन्होंने इशारों में इस बात को आगे रखा था. सीएम पद मिलने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि विधायक दल की बैठक में स्वयं नीतीश कुमार ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा. इसके साथ उन्हें आशीर्वाद दिया. बिहार के विकास का कारवां आगे बढ़ता रहेगा.राजग के सभी नेताओं के विश्वास के साथ हम नई ऊर्जा  के साथ बिहार के विकास, प्रगति और सुशासन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे. सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पल-पल की अपडेट यहां पर आपको मिलती रहेगी.