Huawei ने लॉन्च किया दुनिया का पहला वाइड-फोल्डेबल स्मार्टफोन, Apple और Samsung को भी छोड़ा पीछे
हुआवे ने दुनिया का पहला वाइड-फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है और इस मामले में कंपनी ने दुनिया की दो दिग्गज फोन-मेकर कंपनी एप्पल और सैमसंग को भी पीछे छोड़ दिया है. हुआवे के इस फोन का नाम Huawei Pura X Max है. इस फोन को कंपनी ने अपने घरेलू मार्केट यानी चीन में ही 20 अप्रैल 2026 यानी आज ही आयोजित एक इवेंट में लॉन्च किया है. इसमें Pura 90 Series, Watch Fit 5 और Watch Buds 2 भी पेश किए गए हैं.
यह फोन पांरपरिक टॉल फोल्डेबल्स से अलग, चौड़ी स्क्रीन वाला अनुभव देता है, जो टैबलेट जैसा फील देता है. यह इस हफ्ते के अंत में चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा और इसे कंपनी के ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा. इस फोन को कंपनी ने पांच आकर्षक कलर्स में लॉन्च किया है, जिनमें इंटरस्टेलर ब्लू, ओलिव गोल्ड, फैंटम ब्लैक, वाइब्रेंट ऑरेंज और जीरो डिग्री व्हाइट शामिल हैं.
इसमें चार अलग-अलग रैम और स्टोरेज ऑप्शन्स मिलते हैं, जिसके कारण अलग-अलग जरूरत वाले यूज़र्स के लिए अलग-अलग ऑप्शन्स मिल जाते हैं. इस फोन में कंपनी ने प्रोसेसर के लिए अपना Kirin 9030 Pro चिपसेट लॉन्च किया है, जो पिछले मॉडल के मुकाबले में काफी बेहतर परफॉर्मेंस देता है. इसमें 5300mAh की बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन आसानी से चल सकती है.
कीमत और उपलब्धता
चीन में इस फोन की शुरुआती कीमत CNY 10,999 (लगभग 1,50,000 रुपये) रखी गई है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज है. 12GB + 512GB वेरिएंट CNY 11,999 (करीब 1,64,000 रुपये) में मिलेगा, जबकि 16GB + 512GB वाले मॉडल की कीमत CNY 12,999 (लगभग 1,77,000 रुपये) है. टॉप वेरिएंट में 16GB RAM और 1TB स्टोरेज के लिए CNY 13,999 (करीब 1,91,000 रुपये) चुकाने पड़ेंगे.